फतेहपुर सीकरी। ग्राम सीकरी चार हिस्सा की आंबेडकर बस्ती में मंगलवार शाम उ खाली प्लॉट में रखे ईंधन के ढेर में आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोग घबरा गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस्ती में जगन सिंह के मकान के पास खाली प्लॉट में कई परिवारों का एकत्र किया गया ईंधन रखा हुआ था। इसी में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने से अजय, शिव सिंह, सूरज और प्रेम सिंह पुत्र होतीलाल के ईंधन का नुकसान हुआ है।