कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में ठंडी सड़क पर स्थित एक कैफे में शनिवार की देर रात सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर कैफे संचालक से घटना की जानकारी ली।
ठंडी सड़क पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने केतन राज कैफे चलाते हैं। केतन राज ने बताया कि शनिवार की रात कैफे में चाय बना रहे थे। इस दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते कैफे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। जानकारी होने पर सदर का आंचल चौहान भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि कैफे में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।