फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुराल आए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 19 Aug 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव तिमनपुर में सोमवार को ससुराल आए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार रात वह साले और सलहज से हुए झगडे़ में घायल हो गए थे। औंछा क्षेत्रवासी मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव देवपुरा निवासी किसान सर्वेश यादव (45) की पत्नी मायके में थी। सोमवार को वह ससुराल गांव तिमनपुर गए थे। मंगलवार सुबह परिजन को सूचना मिली कि किसान की मौत हो गई है। जानकारी मिली कि सोमवार रात को साले रमेश और सलहज प्रेमवती से झगड़ा हुआ था। इसमें वह घायल हो गए थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई रहीश पाल ने आरोप लगाया कि भाई की पीटकर हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें