01एमएनपी-17-मृतक जोगेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
औंछा। गांव नगला नया स्थित खेत की रखवाली करने गए किसान पर गुरुवार की रात सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को जब तक परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी 45 वर्षीय किसान जुगेंद्र सिंह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद रात करीब 12 बजे खेत पर धान की रखवाली करने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार खेत में घुसे सांड़ को उन्होंने भागने का प्रयास किया।
इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब अन्य ग्रामीण खेत की ओर गए तो जुगेंद्र को बेसुध हालत में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया।
----
डेढ़ बीघा खेती है परिवार का सहारा
मृतक के भतीजे विनय कुमार ने बताया कि चाचा के परिवार की हालत अच्छी नहीं है। महज डेढ़ बीघा खेत के सहारे परिवार का भरण पोषण होता है। इस बार धान की फसल की थी। फसल को भी खुले में घूम रहे पशुुओं ने बरबाद कर दिया। इसलिए दिन रात रखवाली करते रहते थे। मृतक के 18 वर्षीय पुत्र विक्रम, 15 वर्षीय ध्रुव और 13 वर्षीय पुत्री अंजली है।
----
परिजनों की ओर से सांड़ के हमले में किसान की मौत की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
- ओमप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर औंछा।
01एमएनपी-18-औंछा के नगला नया में सांड के हमले से किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन- फोटो : MAINPURI