मैनपुरी। नगर पालिका के वार्ड नगला रते में जलनिकासी के लिए नाला बनाया जाएगा। सड़कों के दोनों ओर नालियां भी बनाई जाएंगी। जलनिकासी की सुविधा नहीं होने से वार्ड के मुख्य मार्ग पर हमेशा जलभराव रहता है। बारिश होने पर समस्या और बढ़ जाती है।
आगरा रोड पर बसे नगला रते को नगर पलिका के सात नए वार्ड में शामिल किया गया है। नगला रते में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कई सड़कें बदहाल हैं। घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं नहीं होने से मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहता है। लोगों की कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई तक नहीं हो रही थी। अब नगर पालिका ने यहां नाला बनवाने का निर्णय लिया है।
नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं दिलाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। नगला रते वार्ड में भी लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला बनवाया जाएगा। - संगीता गुप्ता, चेयरमैन