फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत में एक दर्जन यात्री घायल

विज्ञापन
थाना डौकी क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा फतेहाबाद मार्ग पर बुधवार की रात कुंडाैल के पास कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हादसा बुधवार देर शाम 7:30 बजे करीब हुआ। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया एक कार फतेहाबाद से आगरा जा रही थी। एक ई रिक्शा 8-9 सवारियां लेकर आगरा से फतेहाबाद जा रहा था। कुंडाैल के पास दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार अमित शर्मा, उनकी पत्नी अर्चना शर्मा और भतीजा रजत कटारा के अलावा ई-रिक्शा में बैठे आशीष पुत्र केदार सिंह निवासी पूठपुरा फतेहाबाद, उसकी मां नीलम, सुरेश पुत्र सरवन सिंह निवासी काली नगर बाह रोड फतेहाबाद, कमल पाल पुत्र सतीश व उसकी मां मालती घायल हो गए। तीन-चार अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना डौकी क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त कार

थाना डौकी क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त कार

थाना डौकी क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त कार

थाना डौकी क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त कार

थाना डौकी क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें