फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की पिटाई, मरीज के परिजनों ने लगाये कई आरोप

Sat, 29 Jun 2019 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : ANI
विज्ञापन

कासगंज के एक सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कुछ लोगों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। ये लोग एक मरीज के साथ आए थे। इनका आरोप है कि डॉक्टर नशे की हालत में था।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि हमारा रिश्तेदार एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। हम उसे यहां लेकर आए तो डॉक्टर नशे की हालत में था और इलाज करने के बजाय मरीज पर ही गिर गया। 

लोगों का कहना है कि डॉक्टर ने मरीज के विकलांग भाई को मारा था। इसी के बाद झगड़ा शुरू हुआ। लोगों का कहना है कि हमने डॉक्टर से कहा कि वह मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दे मगर उसने इसके लिए 10 हजार रुपए की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने उसे 5 हजार रुपए दे भी दिये थे मगर उसने यह कहते हुए कुछ भी करने से मना कर दिया पहले उसे 5 हजार और दिये जाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें