फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आबादी में घुसा बारहसिंगा, देखने के लिए जुट गई भीड़

Tue, 25 Nov 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो13गंजडुंडवारा में कादरगंज रोड पर एक मोहल्ला में पहुंचा बारहसिंघा ।संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कादरगंज रोड पर मंगलवार को उस समय खलबली मच गई, जब भीड़-भाड़ वाले रिहायशी इलाके में अचानक एक बारहसिंगा पहुंच गया। बारहसिंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने बाहरसिंहा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन

कादरगंज रोड पर स्थित सैफी डेंटल केयर के पास मंगलवार को रोज की तरह चहल-पहल थी। तभी अचानक एक बारहसिंगा जंगल से भटक कर वहां पहुंच गया। अचानक वन्य जीव को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। बारहसिंगा करीब तीन घंटे तक एक ही स्थान पर खड़ा रहा। इस दौरान उसने किसी पर हमला नहीं किया। जैसे-जैसे लोगों को इसकी खबर लगती गई, बारह सिंगा को देखने के लिए भीड़ जुट गई। उसके आकार और बड़े सींगों को देखकर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वहीं किसी ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को भी दे दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से बाहरसिंगा को रेस्क्यू किया।
पटियाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी यतिन सिंह ने बताया कि कई बार वन्यजीव अपने झुंड से भटककर गलती से रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि बारहसिंगा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे दोबारा उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। उधर, रिहायशी इलाके में बारहसिंगा के पहुंचने की घटना कस्बा में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें