फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्वे के बाद होगा नए सर्किल रेट पर फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पिछले साल अगस्त में जारी हुए सर्किल रेट में इस साल भी अगस्त में ही संशोधन हो सकता है। प्रशासनिक अमला विशेष गहन पुनरीक्षण में लगा था। अब निबंधन विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं। इसके बाद दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे। फिलहाल सर्वे के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला सभी उप निबंधकों को निर्देश जारी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले साल 18 अगस्त, 2025 को सर्किल रेट में संशोधन हुआ था। सर्किल रेट बढ़ने की प्रक्रिया शुरू होते ही जमीनों की खरीद-बिक्री की रफ्तार धीमी हो जाती है। ऐसे में इस बार हर जिले में निर्धारित मानक की 15 श्रेणी में जमीनों को रखने के शासन के निर्देश के बावजूद सर्किल रेट के लिए कदमताल शुरू नहीं हुई।
अब श्रेणी के अनुसार सर्वे के बाद मुख्य सड़क के नजदीक या दूर, किनारे के प्लॉट या पार्क फेसिंग जैसे नए सर्किल रेट प्रस्तावित किए जाएंगे। प्रत्येक संपत्ति की फोटो जिओ टैगिंग की जाएगी। इसके बाद नए रेट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें