फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिपाही ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की गणेश बुर्ज चौकी में तैनात आरक्षी पर एक युवती ने नशीला जूस पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरक्षी धीरज त्यागी निवासी गांव बीहटा थाना कोतवाली स्याना, बुलंदशहर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती एटा जिले की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 15 अप्रैल 2023 को आरक्षी धीरज त्यागी से उसकी शादी की बात तय हुई थी। सगाई के बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। 9 अगस्त 2025 को धीरज ने उसे फोन कर मैनपुरी के कुरावली कस्बे में बुलाया। वहां मुलाकात के बाद धीरज ने उसे जूस पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। जूस पीकर वह बेहोश होने लगी तो नाश्ता कराने के बहाने वह उसे दोपहर करीब डेढ़ बजे आश्रम रोड स्थित एक होटल में ले गया। होटल के कमरे में जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर उसने विरोध किया तो उसकी आंख पर चोट भी लग गई। फिर उसके बेहोश होने के बाद धीरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिनक वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

वीडियो दिखाकर करने लगा ब्लैकमेल
युवती का कहना है कि होश आने पर धीरज ने बताया कि उसने उसका वीडियो बना लिया है। अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर की वजह से वह चुप हो गई। इसके बाद वह उसे एटा में घर के पास छोड़ कर चला गया। उसे जान से मारने की धमकी दी।



समझौते का बना रहा दबाव

पीड़िता ने दर्ज केस में बताया कि एक दिन आरक्षी ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि जैसे उसने अपने साैतेले पिता से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में समझाैता किया है, वैसे ही उससे भी समझाैता कर ले। वह युवती पर केस वापस लेने के लिए भी दबाव भी बना रहा है। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी रिकॉर्डिग युवती ने की है। अब वह दूसरी जगह शादी करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें