फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मातृ सम्मान और भक्ति भाव का हुआ संगम

Thu, 29 Jan 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शमसाबाद स्थित जीआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस परिसर में जिला पंचायत की ओर से सुंदरकांड पाठ एवं मातृ वंदन स्वागत समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मेयर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख गिरजा देवी ने संयुक्त रूप से किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में 1500 महिलाओं को साड़ी वितरित की गईं, जो मातृ सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक है।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि मातृ सम्मान भारतीय संस्कृति की आत्मा है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास तथा सामाजिक सहभागिता की भावना सुदृढ़ होती है। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि नारी सम्मान से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें