बटेश्वर। वन विभाग बाह रेंज के अंतर्गत सोमवार को नमामि गंगे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आसपास के स्थानीय लोगों और बटेश्वर मंदिर पर रहने वाले साधु-संतों के साथ एक गोष्ठी की गई, जिसमें गंगा स्वच्छता और संरक्षण को लेकर चर्चा हुई।
इसके बाद बटेश्वर घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने मिलकर श्रमदान किया और घाट परिसर को साफ-सुथरा बनाया। इस स्वच्छता कार्यक्रम और गोष्ठी के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी बाह अमित कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र माथुर, सेक्शन प्रभारी शिवम यादव, यतेंद्र सिंह, वन रक्षक विमल द्विवेदी और सदानंद यादव समेत समस्त वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहे।