कासगंज। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में एक केंद्र निर्धारित किया गया है। 5 से 13 जून तक अलग-अलग ग्रुप की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा के लिए तीन पालियां निर्धारित की गई हैं। तिथि व केंद्र निर्धारित हो जाने पर परीक्षा संबंधी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ग्लोबल आईटी 16 बीघा, सरस्वती शिशु मंदिर रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक तथा तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक रहेगी। ग्रुप ए की परीक्षाएं 5 से 8 जून तक तीनों पालियों में तथा 9 जून को पहली पाली में आयोजित होगी। ग्रुप ई 1 की परीक्षाएं 9 जून को दूसरी पाली से शुरू होगी। इस दिन तीसरी पाली में भी परीक्षा होगी। 10 व 11 जून को तीनों पालियों में परीक्षा होगी। ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई, एल की परीक्षा 12 जून को पहली पाली में होगी। ग्रुप के 1, के 2, के 3 की परीक्षा दूसरी पाली में तथा ग्रुप के 4, के 5, के 6, के 7, के 8 की परीक्षा तीसरी पाली में होगी। 13 जून को परीक्षा के लिए आरक्षित दिन रखा गया है। सोरोंजी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी। केंद्र पर मजिस्ट्रेट व पुलिस तैनात रहेगी।