फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव हाफिजपुर निवासी महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। मृतका के भाई ने बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में 3 अगस्त को शाहीन बेगम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई शारून खां निवासी चिस्तीनगर फिरोजाबाद ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बहन शाहीन बेगम का निकाह इंतजार खां के साथ किया था। निकाह के बाद एक लाख रुपये व बाइक की मांग की जाने लगी, मांग पूरी न होने पर पति इंतजार, ससुर मुख्तार, ननद सोनम और इरशाद बहन को प्रताड़ित करते थे। आए दिन उसे पीटा जाता था। उक्त लोगों ने दहेज की खातिर बहन की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें