फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्मार्ट मीटर लगाने गए युवक को पीटने के मामले में केस दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव दरियापुर में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम में शामिल युवक को पीटने के मामले में करहल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी भाइयों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी राहुल 19 सितंबर को टीम के साथ गांव दरियापुर में स्मार्ट मीटर लगा रहे थे। तभी गांव के रहने वाले शीबू और उसके भाई रवि ने आकर विरोध किया। राहुल को गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया था। हमले की इस घटना से टीम में शामिल अन्य कर्मी दहशत में आ गए थे। राहुल ने आरोप लगाया कि तमंचा दिखा कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें