फोटो16 मिनी ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस। संवाद
कुरावली। नगला ऊसर मोड के पास रविवार शाम को मिनी ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, पीछे से बरातियों को ले जा रही बस मिनी ट्रक में टकरा गई। गनीमत रहीं कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, कुछ बरातियों को मामूली चोट लगीं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया।
थाना क्षेत्र में रविवार शाम को अलीगढ़ की ओर जा रही एक प्राइवेट बस नगला ऊसर मोड पर अचानक आगे चल रहे मिनी ट्रक से जा टकराई। हादसा मिनी ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। बस टकराते ही उसमें मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। बस के शीशे टूट कर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी करने पर पता चला कि बस कानपुर से अलीगढ़ बरातियों को लेकर जा रही थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई, किसी भी बराती को गंभीर चोट नहीं आई थी। सभी अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को मार्ग से हटवा कर आवागमन सुचारू कराया।