कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव चौपारा में रविवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से ईंट का चट्टा गिर गया। ईंटों की चपेट में आने से बालक गंभीर घायल हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव चौपारा में सुबह के समय नेमसिहं के घर के बाहर रखे ईंटों के चट्टा में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ईंटों का चट्टा गिर गया। उसी दौरान ईंटें नेमसिंह के बालक कुनाल (8) के ऊपर गिर गई। ईंटों की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। आनन-फानन में परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। संवाद