फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैतपुर क्षेत्र में 6 साल की बालिका के साथ आपत्तिजनक हरकतें, लोगों में आक्रोश, मां ने वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर क्षेत्र की एक बस्ती में एक व्यक्ति बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम को पैसों का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और आपत्तिजनक हरकतें की। घर लौटी बालिका ने मां को इसकी जानकारी दी। महिला ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बताया।
विज्ञापन

मौके पर महिला उप निरीक्षक पहुंची और पूछताछ कर लौट गईं। कह दिया कि गलतफहमी में शिकायत कर दी थी। सोशल मीडिया पर मासूम की मां का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही है कि दोनों बेटियां दरवाजे पर खेल रही थीं। तभी छोटी बेटी को पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाला व्यक्ति पैसों का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और शर्मनाक हरकत की। इस संबंध में जैतपुर के एसओ ने बताया कि महिला एसआई मौके पर गई थी। पूछताछ में गलतफहमी में शिकायत की बात सामने आई थी। परिवार को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें