फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेक्टर-4 में सड़क धंसने से बना 30 फीट गहरा गड्ढा

Fri, 07 Nov 2025 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सड़क धंसने से बना गड्ढा। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात अचानक जमीन धंस गई। इससे करीब 30 फीट गहरा गड्ढा बन गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम ने गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग करा दी। गड्ढे को भरने का कार्य कराया गया। इस गड्ढे ने आसपास रहने वालों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


हादसे की संभावना को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बुलडोजर और ट्रकों से मलबा भिजवाया। देर रात से ही भराई कार्य शुरू कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम तक करीब 60 ट्रक मलबा गड्ढे में डाला जा चुका था। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क पर पहले कुआं होने की आशंका है। दबाव बढ़ने पर सड़क धंस गई। कुआं की वजह से ही मिट्टी भरती जा रही है। पास ही खड़ा पेड़ भी गड्ढे में समा गया। आसपास चेतावनी बोर्ड लगवा दिए गए हैं।


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक रूप से यह घटना पुराने भू-धंसाव या किसी बंद जलस्रोत के कारण प्रतीत हो रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आसपास की जमीन का जियो-टेक्निकल निरीक्षण भी कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें