फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारहवीं की छात्रा से सरेराह छेड़खानी, बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में घर से सामान लेने मॉल जा रही 12वीं की छात्रा को रास्ते में युवकों ने रोककर छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे बाइक पर जबरन बैठाने लगे। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने मौके से तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि दो भाग निकले। सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा के चाचा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि भतीजी सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे भतीजी स्कूटर से शाहगंज के मॉल जा रही थी। ईदगाह बस अड्डे के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने उसके बगल में बाइक लगा दी। अश्लील टिप्पणी करने लगे।
भतीजी ने विरोध किया तो अभद्रता करते हुए चले गए। मॉल से सामान लेकर लौटते समय आरोपी फिर पीछे लग गए। उसने एक राहगीर से मदद मांगी तो वह राहगीर उसके स्कूटर के पीछे-पीछे बाइक लेकर चलने लगा। नगला छउवा से आगे बढ़ने पर आरोपियों ने आगे बाइक लगाकर स्कूटर रोक लिया। बाइक पर जबरन बैठाने लगे। विरोध करते हुए शोर मचाया तो राहगीरों ने तीन को पकड़ लिया। सदर थाने की पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि अनीस, जीशान और आदिल को पकड़ा गया है, ये कैंट क्षेत्र के बताए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें