फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोहामंडी में 13.45 करोड़ रुपये से बनेगा 128 बेड का छात्रावास

Thu, 07 May 2026 01:15 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
 महिला छात्रावास का नक्शा
विज्ञापन
आगरा। कामकाजी महिलाओं के लिए लोहामंडी में 13.45 करोड़ रुपये से छात्रावास बनेगा। ये चार मंजिला इमारत होगी और इसमें 64 कमरे होंगे। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके बनने से कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास लोहामंडी क्षेत्र में 2506 वर्गमीटर जमीन पर बनेगा। 4 मंजिला भवन में 128 महिलाएं रह सकेंगी। इसमें 64 कमरे होंगे और एक कमरे में दो महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। चिकित्सकीय सेवाओं के लिए 3 मेडिकल कमरे, ऑफिस और रिसेप्शन भी होगा। बालकनी भी होगी। शौचालय समेत अन्य की भी सुविधा होगी। छात्रावास में किचन की भी व्यवस्था होगी, जिसमें एक मॉड्यूलर किचिन होगी। छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस होगी। सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे निगरानी होगी। महिला सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। खास बात छात्रावास में प्रवेश बायोमेट्रिक मशीन से ही होगी। इसके बने से पेइंग गेस्ट और किराए पर कमरा के मुकाबले काफी सस्ता होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें