फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कृषि विज्ञान केंद्र में 12 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण 17 से

Tue, 10 Feb 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में 17 फरवरी से 12 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण ''''''''एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर'''''''' विषय पर होगा, जिसमें खेती, पशुपालन, उद्यमिता और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। डॉ. चौहान के अनुसार प्रशिक्षण में हाईस्कूल उत्तीर्ण किसान, ग्रामीण युवा एवं कृषक महिलाएं भाग ले सकेंगी। प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को मंगलवार (10 फरवरी) तक पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर 8077153304 अथवा 7895140703 पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें