फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव-जेहाद पर ‘मोहनवाणी’% बेटियों को संस्कारित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा (ब्यूरो)। युवा संकल्प शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक के दौरान संघ प्रमुख ने विभिन्न मुद्दों पर युवाओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। लव जेहाद से लेकर कश्मीर समस्या तक, देश की सुरक्षा से लेकर श्रीराम मंदिर निर्माण तक के सवालों के जवाब मोहन भागवत ने विस्तारपूर्वक दिए।
विज्ञापन

ये सवाल रविवार दोपहर तक युवाओं से लिखित में ले लिए गए थे। जवाब बौद्धिक के दौरान मिला। एक स्वयंसेवक के लव जेहाद के पर पूछे गए सवाल के जवाब में भागवत ने कहा कि यह अभी नहीं काफी पहले से चल रहा है। अपनी बेटियों को संसकारवान बनाना ताकि वह बहकावे में न आएं, इसका समाधान है। उन्होंने समय-समय पर परिवार के साथ इस पर चर्चा करने और ऐसा मामला सामने आने पर संबंधित पक्ष के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक कर सुलझाने की सलाह दी। कहा, फिर भी यदि बेटियां चली जाती हैं तो समाज के लोगों को साथ लेकर कानून का सहारा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें