फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती: मंत्री-विधायक मस्त, पब्लिक त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बिन बिजली बेहाल जनता सबस्टेशन पर बिजली मांगने जा रही है और बदले में पुलिस की लाठियां मिल रही हैं। लाल बत्ती धारी मंत्रियों की भरमार वाले आगरा में मंत्री से लेकर सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि सभी कटौती के मुद्दे पर खामोश हैं। वह भी तब जब आगरा के साथ ही कटौती कर अन्याय किया जा रहा है। पड़ोसी सभी जिलों में आपूर्ति का ढर्रा आगरा से बेहतर है, लेकिन शहर में लगातार 12-13 घंटों की कटौती की जा रही है। हालत ये है कि जनकपुरी और रामबरात जैसे लक्खी आयोजनों के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को लखनऊ से कटौती बंद करने की मांग करनी पड़ी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आधी रात से शुरू हुई कटौती शाम तक जारी रही। दक्षिणांचल ने जनकपुरी और रामबारात आयोजन में रात को कटौती न होने का दावा किया, लेकिन टोरंट द्वारा दयालबाग से इतर सबस्टेशनों पर डेढ़ से दो घंटों की कटौती जारी रही। आधी रात से शाम 6 बजे तक 18 घंटों में से 9 घंटे लखनऊ कंट्रोल रूम के निर्देश पर बिजली गुल रही। हैरतअंगेज पहलू ये है कि आगरा के मंत्री, विधायक, सांसद, पार्षद और जिला पंचायत सदस्य तक कटौती पर चुप्पी साधे बैठे हैं। मंत्री, मेयर, सांसद, विधायकों के घर पर तो बिजली गुल होते ही जनरेटर धड़धड़ाने लगते हैं, लेकिन पब्लिक सितंबर में भी जून सरीखी गर्मी में पसीने-पसीने रात गुजार रही है।

प्रतिष्ठानों की चाभी सौंपने गए उद्यमी-व्यापारी
बिजली संकट के विरोध में नेशनल चेंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता और आगरा व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी और उद्यमी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायन सिंह को प्रतिष्ठानों की चाभियां सौंपने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि कारोबार ठप हो रहा है और जीवनरक्षक दवाएं खराब हो रही हैं। एमडी ने कहा कि कोशिश करेंगे कि पावर कारपोरेशन कटौती का शेड्यूल तय कर दे। उन्होंने फैक्ट्रियों के फीडर पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक और दुकानों के लिए बाजारों में सुबह 10 से रात 9 बजे तक कटौती न करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। कटौती सुबह 5 से 8 और दोपहर एक से दो बजे के बीच करने का प्रयास होगा। प्रतिनिधिमंडल में ऋषि कुमार जैन, श्रीकिशन गोयल, गिरीश चंद गोयल, अतुल बंसल, जयप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज रात नहीं कटेगी बिजली
आगरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े जनकपुरी महोत्सव एवं रामबारात आयोजन के दौरान बिजली आपूर्ति बरकरार रखने के लिए डीवीवीएनएल एमडी ने पत्र लिखा है। शुक्रवार को एमडी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि लखनऊ से आश्वस्त किया है कि जनकपुरी के दौरान शुक्रवार और शनिवार रात को कटौती नहीं की जाएगी। बता दें कि इन दोनों आयोजनों में 5 से 8 लाख लोग हिस्सा लेते हैं।

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
आगरा। सैंया के बिसैरा गांव में कटौती के खिलाफ भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। देहात क्षेत्र में महज 9 घंटे बिजली मिल रही है। गोविंद चाहर ने कहा कि खेत सूखे पड़े हैं। कटौती बंद न हुई तो किसान आंदोलन करेंगे। पुतला फूंकने वालों में कृष्णमुरारी, देवेंद्र, धर्मेंद्र, हरदेव, सुग्रीव सिंह, गिरीश, घनश्याम, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें