फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए में भारी फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण में अवर और सहायक अभियंताओं के स्थानांतरण के बाद बुधवार को एक और बड़ा फेरबदल किया गया। एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया ने बुधवार को विभिन्न विभागों में लगे अवर और सहायक अभियंताओं के कार्य परिवर्तन कर दिए। साथ ही प्रवर्तन कार्य में लगे सारे सहायक अभियंताओं को हटाकर अधिशासी अभियंता राजीव दीक्षित को सभी दस वार्डों का प्रवर्तन प्रभारी बना दिया है। एडीए में स्थानांतरित होकर आए इंजीनियरों का भी कार्य विभाजन किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि प्राधिकरण में लगभग 19 इंजीनियरों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 11 अवर अभियंता और 8 सहायक अभियंता शामिल हैं। लगभग छह अवर अभियंता और चार सहायक अभियंता विभिन्न प्राधिकरणों से स्थानांतरित होकर आए हैं। उपाध्यक्ष ने बुधवार को बड़ा बदलाव किया है।
संयुक्त सचिव और उपसचिव से भारी हुए अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता का ‘कद’ बढ़ा
एडीए सूत्रों के अनुसार, संयुक्त सचिव और उपसचिवों के प्रभारों और कार्यों को यथावत रखा गया है। अधिशासी अभियंता राजीव दीक्षित को दस वार्डों का प्रभार देकर उपाध्यक्ष ने उनका कद बढ़ा दिया है। सहायक अभियंता नव उपाध्याय को संपत्ति का प्रभार सौंपा गया है। विभिन्न विभागों में अवर अभियंताओं का विभागीय स्थानांतरण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें