फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी की हनक में सराफ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड पर शुक्रवार रात सराफ की हत्या के आरोप में क्राइम ब्रांच के सिपाही परमजीत को गिरफ्तार किया गया है। सिपाही की जन्मदिन पार्टी में साथियों से नशेबाजी में हुए विवाद के दौरान सराफ भी अपने भाई के साथ मौजूद था। परमजीत ने अपनी सरकारी पिस्टल से फायर कर दिया। भागते दोस्त पर दागी गई सराफ की पीठ में लगी। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज हुआ। एसएसपी ने परमजीत को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी जतिन वर्मा (24) पुत्र राजेंद्र वर्मा की शुक्रवार रात एमजी रोड पर होटल हाइट के सामने हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। इंस्पेक्टर लोहामंडी बीके भाटी ने बताया कि सराफ जतिन भाई नितिन के साथ रात में चांदनी बार से लौट रहे थे। होटल हाइट के बाहर उन्हें परिचित सिपाही परमजीत मिला। वह दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी में शालि करने उन्हें भी ले गया। होटल में नीरज कोहली, मोनू वर्मा और पंकज उर्फ प्रांजल, मारुति एस्टेट के जीतू और रामू भी थे। भाटी ने बताया कि नशे में विवाद पर जीतू ने परमजीत को थप्पड़ जड़ दिया। परमजीत ने तैश में आकर अपनी पिस्टल निकाली और मारने दौड़ा। जीतू भागा तो जतिन उसे पकड़ने दौड़े। होटल के बाहर आते ही परमजीत ने गोली चला दी, जो जतिन की पीठ में लगी। फिर सभी भाग निकले। पुलिस ने रात में ही परमजीत को गिरफ्तार कर लिया।

युवती पर कमेंट से विवाद
पार्टी में शराब के पूरे इंतजाम थे। पुलिस ने बताया कि सिपाही और उसका एक दोस्त पहले से होटल में एक युवती के साथ मौजूद थे। युवती को तलाशा जा रहा है। चर्चा है कि युवती को लेकर किए गए कमेंट पर ही विवाद हुआ। हालांकि इसकी कोई और वजह होने की चर्चा है। जब गोली चली नितिन होटल के अंदर था। उसने अपने दोस्त को फोन करके बुलाया। जतिन को अस्पताल ले जाते समय आरोपी सिपाही साथ रहा।
विज्ञापन


2006 बैच का है सिपाही
मूलरूप से हमीरपुर के थाना राठ क्षेत्र का रहने वाला परमजीत 2006 बैच का सिपाही है। आठ माह से क्राइम ब्रांच में है। लोहामंडी थाने में तैनाती के दौरान उसकी दोस्ती जतिन से हुई थी।

सीसीटीवी कैमरे बने मददगार
होटल हाइट में लगे सीसीटीवी कैमरों फुटेज पुलिस के मददगार बने। इसमें सिपाही और अन्य दोस्त होटल के भीतर और बाहर भी दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है।

थाने में पहुंचे साथी
सिपाही के मामले में पकड़े जाने की जानकारी पर साथी भी पहुंच गए। सिपाही को लेकर थाना पुलिस भी दरियादिली दिखाती रही। उसके साथ आम अपराधियों के जैसा व्यवहार नहीं था।

आरोपों से घिरी क्राइम ब्रांच भंग
आगरा। जनपद में गठित क्राइम ब्रांच एक बार फिर आरोपों से घिर गई है। सिपाही द्वारा हत्या की घटना सामने आने के बाद एसएसपी ने टीम को भंग कर दिया है। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई अजय किशोर को लाइन हाजिर किया है। वहीं आरक्षी अवध नरेश, राजेश, नेत्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, सुरेंद्र पाल, विमल कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, मो. शरीफ अंसारी को पूर्व नियुक्ति स्थान पर भेजा है। सिपाही सतेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, आरक्षी चालक सुरवेंद्र यादव भी पुलिस लाइन भेजे गए हैं। पुलिस लाइन आफिस में हिरासत में लिए गए युवक का गोली से घायल होना फिर संजय प्लेस में जुए की लूट के आरोप पर भी ब्रांच भंग कर दी गई थी।
विज्ञापन



राजामंडी की दुकानें बंद
जितिन के शोक में शनिवार को राजामंडी की दुकान बंद रहीं। बड़ी संख्या में दुकानदार भी पीएम हाउस पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें