फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात झमाझम, जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा (ब्यूरो)। पिछले दो दिन से शहर में लगातार बरस रहे बदरा मंगलवार को दिन में लगभग शांत रहने के बाद देर रात जमकर बरसे। रात 10 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

देर रात बिजलीघर, सुल्तानपुरा, कमला नगर सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार रात 8.30 बजे तक तीन दिनों में 122.2 मिमी बारिश हो चुकी है। रात में इसके और जोरदार होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 11 से 1.30 बजे तक का समय छोड़ दिया जाए तो आर्र्दता 100 प्रतिशत रही। इन 2.30 घंटाें में आर्द्रता का स्तर 75 से 80 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें