फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘प्रतिमा’ स्थापना के लिए मंथन आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगनेर के खौरपुरा में खोदाई में निकली ‘देवी प्रतिमा’ की स्थापना के लिए ग्रामीणों ने मंथन शुरू कर दिया है। उसके दर्शन को लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। नौ लड़कियां भी प्रतिमा निकलने के बावजूद खोदाई स्थल पर ही बैठी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, खोदाई में 15 फुट पर निकली ‘देवी प्रतिमा’ को रविवार को गंगा स्नान के लिए ले जाया जाएगा। फिर इन प्रतिमा को खोदाई स्थल पर चबूतरा बनाकर स्थापित किया किया जाएगा। गुरुवार को गांव में बैठक हुई जिसमें ‘देवी प्रतिमा’ स्थापित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उधर खोदाई स्थल पर मेला सा लगा हुआ है। कुछ दुकानदार अस्थाई दुकानों को स्थाई बनाने में जुट गए हैं। दुकानदारों में मार्ग के मुख्य जगहों पर कब्जा करने की होड़ शुरू हो गई है। कुछ दुकानदारों ने तो लकड़ी के खोखे रख दिए हैं। खोदाई में ‘देवी प्रतिमा’ मिेलने का दावा करने वाली गांव की नौ लड़कियां अब भी खोदाई स्थल पर ही बैठी हैं। वह भोजन भी यहीं कर रही हैं। इससे उनके परिवार परेशान हैं। पहले इन लड़कियों ने प्रतिमा निकलने के बाद घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें