फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन संग लजीज व्यंजनों का जायका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मनोरंजन के साथ नए-नए लजीज व्यंजनों का जायका भी लिया और बनाना भी सीखा। उत्साह वही था जैसा फार्च्यून रेसिपी क्वीन कांटेस्ट में एंट्री भेजने के समय दिखाया गया। शुक्रवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में रेसिपी कांटेस्ट के पुरस्कार बांटे गए। अंशिका सक्सेना फार्च्यून रेसिपी क्वीन बनी।
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल पर फॉर्च्यून क्वीन कांटेस्ट का आयोजन सूरसदन प्रेक्षगृह में किया गया। इसमें महिलाओं ने भारी संख्या में एंट्रीज भेजी थी। रेडीसन ब्लू के शेफ खेमराज घिमरे ने 10 फाइनलिस्टों में से विजेता का चुनाव किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ओर से भेजी गई तकरीबन 250 रेसिपी एंट्रीज में से विजेता का चुनाव करना बेहद कठिन रहा। शेफ ने महिलाओं को तरह-तरह के व्यंजनों की रेसिपी बताई। बीच-बीच में गेम्स के माध्यम से महिलाओं ने विभिन्न पुरस्कार जीते। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अमर उजाला के महाप्रबंधक अभय अशोक सर्वटे ने फॉर्च्यून के एरिया मैनेजर अमित गौतम व ब्रांच मैनेजर चंद्रभूषण को बुके भेंटकर किया।
कांटेस्ट के टॉप-10 फाइनलिस्ट
फॉर्च्यून प्रजेंट रेसिपी क्वीन कांटेस्ट के टॉप-10 फाइनलिस्टों में से अंशिका को रेसिपी क्वीन के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा दूसरे नंबर पर नसीमा बेगम व तीसरे नंबर पर संगीता पांडे रही। रश्चि, बेबी, प्रीति, पूनम, मृदुला, सीमा श्रीवास्तव, कुसुम को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। रेडीसन ब्लू के शेफ खेमराज घिमरे, फॉर्च्यून के एरिया मैनेजर अमित गौतम व ब्रांच मैनेजर चंद्रभूषण ने सभी को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

घर जैसा खाना कहीं नहीं मिलता
खाना दिल से नहीं दिमाग से बनता है। इसलिए हर अच्छे खाने की तारीफ करनी चाहिए। मां के हाथ का खाना किस्मत वालों को मिलता है। कहीं भी खाएं, मगर घर जैसा खाना कहीं नहीं मिलता, क्योंकि वह दिल से बनता है।
विज्ञापन

- खेमराज घिमरे
शेफ, रेडीसन ब्लू



- रेसिपी क्वीन कांटेस्ट के फाइनल में शेफ ने कई अच्छी जानकारियां दीं। - ज्योत्सना, महर्षिपुरम्

- कांटेस्ट में शेफ ने बहुत कुछ बताया। मनोरंजक गेम्स के साथ-साथ मस्ती की। - प्रियंका, शास्त्रीपुरम्

- घर के कामकाज से फुर्सत के जो क्षण मिले उन्हें रेसिपी कांस्टेस्ट ने खुशनुमा बना दिया। - आरती, छीपीटोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें