फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस बॉल बैलेंस के बनाए रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हिंदुस्तान ही नहीं विश्व में सबसे अधिक रिकॉर्ड दर्ज कराने की चाहत और कुछ कर गुजरने का जज्बा। दोनों की जुगलबंदी ऐसी हुई कि एक ही दिन में स्विस बॉल के साथ चार और मेडिसिन बॉल के साथ एक रिकार्ड रच दिया। अब लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए इसका वीडियो और जरूरी कागजात भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के अर्जुन नगर निवासी 49 वर्षीय प्रमोद कुमार कटारा ने बुधवार को बाग फरजाना स्थित गोल्ड जिम में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक विभिन्न मुद्राओं में बैठकर कई रिकॉर्ड बनाए। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजने के लिए बाकायदा इनकी वीडियोग्राफी कराई गई। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल यह रिकॉर्ड बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे और विश्व में सबसे अधिक रिकॉर्ड दर्ज कराकर शहर का नाम रोशन करना चाहते हैं। गौर हो कि प्रमोद कुमार कटारा ने पिछले वर्ष 25 जून को 120 सेंटीमीटर की स्विस बॉल पर लगातार 7 घंटे 40 मिनट तक बैठकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था।

गठिया ने बना दिया स्विस बॉल का दीवाना
प्रमोद कुमार कटारा बताते हैं कि 2011 में गठिया की प्रॉब्लम जब ज्यादा बढ़ी तो उन्होंने स्विस बॉल से एक्सरसाइज करना शुरू किया। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में उस समय वह एक मिनट से ज्यादा स्विस बॉल पर बैलेंस नहीं कर पाते थे लेकिन धीरे-धीरे यह उनकी आदत में शुमार होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बनाए रिकॉर्ड
- दो स्विस बॉल पर पीठ के बल लेटकर संतुलन बनाए रखना- 2 घंटे 2 मिनट
- दो स्विस बॉल पर पेट के बल लेटकर संतुलन बनाए रखना- 1 घंटे 1 मिनट
- एक स्विस बॉल पर बैठकर संतुलन बनाए रखना- 1 घंटे 15 निमट
- एक स्विस बॉल पर घुटना टेककर संतुलन बनाए रखना- 58 मिनट
- एक मेडिसिन बॉल पर खड़े होकर संतुलन बनाए रखना- 8 मिनटेे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें