फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान ‘छुएगी’ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बीस दिन बाद शहर में जमीन महंगी हो जाएगी। जिला प्रशासन सर्किल रेट को संशोधित कर रहा है। नए सर्किल रेट लागू करने के लिए सर्वे चल रहा है। जमीनों की कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाए जाने की संभावना है। इसके चलते भवन तथा जमीन की रजिस्ट्री भी महंगी हो जाएगी। गत वर्ष 15 से 18 फीसदी तक वृद्धि की गई थी। सर्वे दो बातों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई तथा किन इलाकों में विकास अधिक हो रहा है। इसके साथ ही मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के लिए कवर्ड एरिया रेट का भी निर्धारण किया जाएगा। अब तक यह रेट 14,500 रुपये है। इसमें एकमुश्त 2,500 रुपये की बढ़ोत्तरी पिछले संशोधन में की गई है। इसके साथ ही वाणिज्यिक संपत्ति तथा उसका किराया भी निर्धारित किया जाएगा। सर्किल रेट अलग-अलग सब रजिस्ट्रार कार्यालय के आधार पर तैयार होगा। प्रस्तावित सर्किल रेट को विभिन्न सब रजिस्ट्रार कार्यालयों पर चस्पा किया जाएगा। इसके बाद आपत्ति आमंत्रित की जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण कर फाइनल सूची जारी की जाएगी। सर्किल रेट बढ़ने के साथ ही अधिक मूल्य का स्टांप रजिस्ट्री के लिए लगाना होगा।
विज्ञापन


इन इलाकों में अधिक बढ़ेंगे दाम
शहर के बाहरी इलाकों में अधिक बढ़ोतरी होगी। फतेहाबाद, एत्मादपुर, मथुरा रोड पर सबसे अधिक कीमत बढ़ेगी। शहर में हरीपर्वत, संजय प्लेस, कमलानगर तथा अन्य पाश कालोनियां भी इस दायरे में लाई जाएंगी।

पिछली बार हुआ था भारी विरोध
वर्ष 2013 में संशोधित सर्किल रेट पहली अगस्त से प्रभावी हुआ था। काफी अधिक बढ़ोतरी किए जाने का बिल्डर्स, रीयल एस्टेट एजेंट्स आदि ने विरोध किया था। बाद में तत्कालीन जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की मौजूदगी में बैठक कर संशोधन किया गया था।
विज्ञापन


यहां होती है रजिस्ट्री
सदर तहसील में पांच सब रजिस्ट्रार आफिस हैं। इसके साथ ही एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़, किरावली और बाह तहसील में भी सब रजिस्ट्रार आफिस है, जहां रजिस्ट्री होती है।


नए सर्किल रेट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। 20 जून के बाद कभी भी सर्किल रेट लागू किया जा सकता है। सरकार ने 581 करोड़ रुपये स्टांप से वसूली का लक्ष्य दिया है। सर्किल रेट के साथ ही मिट्टी की दर भी संशोधित की जाएगी। 2008 के बाद से इसमें संशोधन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

- सीपी सिंह, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें