फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में जीते पूर्व छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के बीबीए विभाग की ओर से पूर्व छात्र एवं वर्तमान छात्रों का एक 20-20 क्रिकेट मैच हुआ। इसमें पूर्व छात्राें ने 12 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ संस्था के निदेशक एसरे चौधरी व चेयरमैन वाई के गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस एल्युमनाई टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एल्युमनाई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वर्तमान छात्रों की पूरी टीम 179 रन पर आउट हो गई। मैच के अंत में अमित शर्मा डीन एकेडमिक, डीन फैकल्टी ने पुरस्कार प्रदान किए। शशांक चौधरी को मैन ऑफ द मैच और शिवांश शिवहरे को श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज अमन मित्तल, श्रेष्ठ सिक्सर शशांक चौधरी को घोषित किया गया। समंवयक विभागाध्यक्ष संजीव सिंह ठाकुर थे। समारोह में मुख्य रूप से डा. नवीन गुप्ता, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. रामपाल सिंह, प्रो. आरपी सिंहा, डॉ. बीडी कौशिक, सीमा गुप्ता, सोनल सिंह पुंडीर, अक्षय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें