फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी शक्ति आपका वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। देश की खातिर अब लो सोच, आपकी शक्ति आपका वोट...। मतदाता की शक्ति को उजागर करता यह स्लोगन एटा जिले की अलीगंज तहसील में रहने वाले रोहिताश ने भेजा है। इसी तरह अमर उजाला कार्यालय में हजारों स्लोगन भेज लोगों ने मतदान के प्रति जागरूक होने का न सिर्फ सुबूत दिया बल्कि दूसरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

गुरुवार को अमर उजाला को भेजे गए स्लोगन में 15 का चुनाव करने के लिए आगरा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ समाजशास्त्र के हेड प्रो. अरशद और सेंट जोंस कालेज में हिंदी विभाग की हेड डॉ. मधुरिमा शर्मा मौजूद रहीं। आगरा की तरह अमर उजाला की हर यूनिट से 15-15 स्लोगन नोएडा कार्यालय भेजे जाएंगे, जहां प्रसून जोशी अंतिम छह स्लोगन का चुनाव कर विजेताओं की घोषणा करेंगे। इन विजेताओं को अमर उजाला की ओर से दस-दस हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


चयनित 15 प्रविष्टियां
देश की खातिर अब लो सोच
आपकी शक्ति, आपका वोट!
- रोहिताश, तहसील अलीगंज, एटा।

सशक्त देश का निर्माण करें,
समझदार बनें मतदान करें।
- दया देवी, कालिंदी विहार, आगरा

मैं एक मतदाता हूं,
आगामी राष्ट्र का विधाता हूं।
- हीरा सिंह, नरीपुरा (खेरिया मोड़)

लोकतंत्र का मान बढ़ाओ,
वोट करो और कराओ।
- ब्रह्मरत्न सेवा सदन, मथुरा

देशप्रेम की यही निशानी,
वोट करे हर हिंदुस्तानी।
- हरजीत कौर, निर्भय नगर आगरा

जन-जन में लौ उठी मतदान की,
आओ बदलें तकदीर हिंदुस्तान की।
- अनिल कुमार रावत, महर्षिपुरम, आगरा

या रब, वोट डालें सब।
- योगेंद्र प्रताप सिंह, वृंदावन (मथुरा)

स्वतंत्र भारत की है शान
मिलकर करें सभी मतदान।
- स्वदेश यादव, पटियाली, कासगंज

अगर बदलना है हिंदुस्तान
चलो करो मिलकर मतदान।
- अनामिका शाक्य, ग्राम कैरावली, मैनपुरी

अपना देश, अपना परिवार
वोट डालना, अपना अधिकार।
- स्वाति जैन, मोहल्ला चौबान, फीरोजाबाद

मतदाता तुम आगे आओ
लोकतंत्र और देश बचाओ।
- डा. रमेश सिंह, केआर नगर, आगरा

जो वोट देकर आएगा,
नागरिक वही कहलाएगा।
- सौरभ वर्मा, राजामंडी, आगरा

वोट हमारी शान है,
लोकतंत्र की जान है।
- अजय कुमार, पो. सिढ़पुरा, कासगंज


लोकतंत्र पर करो न चोट,
डालो अपना-अपना वोट।
- डा. मनोज मिश्रा, निधौली रोड (एटा)

सुदृढ़ सरकार की नींव रखें,
अपना वोट अवश्य करें।
- छवि मित्तल, खंदारी, आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें