आगरा। नवागत एसपी सिटी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सन 2010 बैच के आईपीएस श्री पंकज इसके पूर्व कई जिलों में तैनात रह चुके हैं। हाल में उनकी तैनाती इलाहाबाद में थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर हर पीड़ित की सुनवाई की जाएगी। अपराधों पर अंकुश लगाने को काम करेंगे।