फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए की थी युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के फैक्ट्री एरिया में सोमवार शाम मिले अधजले शव की शिनाख्त के बाद युवती की हत्या के राज से पर्दा उठ गया। पति ने उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की थी। सिकंदरा थाना पहुंचे परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पति कार की मांग कर रहा था। शनिवार को बहन के घर से बुलाकर ले गया था। पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगला तूहीराम गांव के नजदीक झाड़ियों में सोमवार शाम को युवती की लाश पड़ी मिली थी। हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया था। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, मृतका के कपड़ों से एक डायरी बरामद हुई, जिसके कई पन्ने आग से जल गए थे, लेकिन कुछ पन्ने सुरक्षित बच गए। उन पर कई मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। उन नंबरों पर फोन कर बात की गई। इस दौरान एक नंबर पर भोपाल में मृतका की बहन मुसर्रत से बात हुई। इसके बाद हाथरस में रहने वाली मृतका की बहन गुलबहार से पुलिस ने बात की। मृतका की शिनाख्त नूरजहां (28) पुत्री शदरुद्दीन निवासी बड़ा बाजार जलेसर, एटा के रूप में हुई। मंगलवार शाम को परिवारीजन आगरा पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों से उसकी शिनाख्त कर ली।
मां शाहजहां ने बताया कि नूरजहां की शादी आठ माह पूर्व नाई की मंडी गालिबपुरा के रहने वाले गुलजार पुत्र मुन्ना के साथ की थी। आरोप है कि पति शादी के बाद से ही कार दिलाने की मांग कर रहा था। इसके चलते तीन माह पूर्व नूरजहां को घर पर छोड़कर चला गया था। शुक्रवार को वह हाथरस में रहने वाली बहन गुलबहार के यहां गई थी। शनिवार को पति और देवर भी वहां पर पहुंच गए। दोनों उसे घर चलने की कहकर साथ ले आए थे। मां का आरोप है कि बेटी की हत्या पति और ससुरालियों ने की है।
विज्ञापन


पिता की हो चुकी है मौत
नूरजहां के पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। तब से मां और एक भाई किसी तरह परिवार चला रहे हैं। वहीं आठ बहनों में से पांच की शादी हो चुकी है। नूरजहां की शादी में भी परिवार ने अच्छा खासा खर्च किया था।

दो माह रही ससुराल
मृतका का उत्पीड़न शादी के बाद से ही शुरू हो गया था। यही वजह थी ससुराल में उसे आठ में से दो महीने ही रखा गया। एक बार विवाद होने पर परिवारीजनों ने किसी तरह से समझाबुझाकर उसे ससुराल भेज दिया था, लेकिन एक बार फिर पति उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें