फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फोर्स ने खंगाला बीहड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह/पिनाहट। पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे मंसूखपुरा के जंगलों में जबर्दस्त कांबिंग की। एसपी सिटी के नेतृत्व में डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों, पीएसी और स्वॉट की टीम के जवानों ने सात घंटे तक बीहड़ की खाक छानी। बीहड़ में कई राउंड फायरिंग भी हुई हालांकि पुलिस ने इनकार किया है। बताया गया है कि पुलिस ने दस्यु धारा सिंह के गैंग का मूवमेंट होने की खबर पर कांबिंग की है। कांबिंग के चलते गैंग चंबल नदी पार करके मध्य प्रदेश की सीमा के बीहड़ में भाग निकला।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी से दो भाइयों के अपहरण से सुर्खियों में आए 50 हजार के इनामी डुंडी पुरा के दस्यु धारा सिंह की लोकेशन कई दिनों से मंसूखपुरा के बीहड़ में मिल रही थी। इस पर मंगलवार सुबह एसपी सिटी पवन कुमार, एसपी क्राइम अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मी, पीएसी और स्वाट के जवानों ने तीन अलग-अलग टीमें बनाकर मंसूखपुरा के बीहड़ों की खाक छानी। शहर के अलावा देहात के थानों का फोर्स भी कांबिंग में गया था। पुलिस टीमों ने चंबल नदी के आसपास के बीहड़ में कई घंटे तक कांबिंग की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई लेकिन पुलिस का कहना है कि कोई फायरिंग नहीं हुई है। पुलिस ने कांबिंग का मकसद भी स्पष्ट नहीं किया। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि दस्यु धारा सिंह की तलाश में व्यापक कांबिंग की गई है। धारा सिंह का छह सदस्यीय गिरोह कई दिनों से मंसूखपुरा और आसपास के इलाके में मूवमेंट कर रहा था। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को थी। इसके बाद ही कांबिंग की योजना बनाई गई। बताते हैं कि पुलिस के बीहड़ में पहुंचने की जानकारी मिलने पर गैंग चंबल नदी पार करके भाग निकला। टीमों में सीओ बाह और पिनाहट भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि कांबिंग बीहड़ इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने को की थी। किसी गैंग की तलाश में कांबिंग की बात होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें