फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मौत के बाद भी ‘अपनों’ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मानसिक आरोग्यशाला में पिछले 13 साल से अपनों का इंतजार कर रही देवेंद्र कौर की आंखें पथरा गईं मगर कोई नहीं आया। आरोग्यशाला प्रशासन ने भी परिवारीजनों को कई दफा खत लिखे लेकिन कोई जवाब नहीं आया। शनिवार को महिला की मौत हो गई लेकिन इसके बाद भी उसका इंतजार खत्म नहीं हुआ। सूचना के बाद भी परिवार का कोई सदस्य नहीं आया।
विज्ञापन

रामपुर जिले के मोहनपुर की रहने वाली देेवेंद्र कौर (54) पुत्री अमरदीप को नौ जनवरी 2001 को उसके भाइयों ने मानसिक आरोग्यशाला बिल्लोचपुरा में भर्ती कराया था। पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर देवेंद्र की हालत में काफी सुधार हुआ। इसके बाद आरोग्यशाला प्रशासन ने उनके परिवारीजनों को कई पत्र लिखे मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 13 साल में महिला से मिलने भी कोई रिश्तेदार या परिवारीजन नहीं पहुंचा। इससे महिला और परेशान हो गई। यहां तक कि देवेंद्र भी अपने घरवालों की याद में पत्र लिखकर हास्पिटल के कर्मचारियों को देती थी। इसके बाद भी घरवालों का दिल नहीं पसीजा। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन किसी ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें