फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सादाबाद से राखी के त्योहार पर अपने मामा के घर आ रहा युवक कालिंदी विहार में सौ फुटा रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

नई बस्ती सादाबाद का रहने वाला मोहित कुमार वार्ष्णेय (17) पुत्र रामगोपाल वार्ष्णेय रक्षाबंधन पर सुबह घर से त्योहार लेकर कालिंदी विहार डी ब्लाक में रहने वाले अपने मामा विनोद वार्ष्णेय के घर आ रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सौ फुटा रोड पर रोडवेज बस से उतरने के दौरान उसका बैग गेट में फंस गया। उसने इसे निकालने की कोशिश की तभी चालक ने बस को दौड़ा दिया। युवक इसी बस की चपेट में आकर घिसटता चला गया। चीखपुकार होने पर चालक ने बस को रोका। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची थाना एत्माद्दौला पुलिस ने हादसा करने वाली बस को कब्जे में ले लिया। निजी अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजन उसके शव को सादाबाद लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें