फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से दुखी जूता कारीगर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पत्नी की हरकतों से आजिज आए जूता कारीगर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट में ससुरालीजनों के अत्याचार की बात लिखी है। साथ ही लिखा है कि वह दो दिन से भूखा था। पत्नी घर के सारे पैसे भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्रीवास्ती नगर, शाहगंज निवासी रविंद्र कुमार वरुण (26) बिचपुरी स्थित जूता फैक्ट्री में काम करता था। उसके भाई संजय ने बताया कि शनिवार को काम से लौटने के बाद रविंद्र अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह देर तक नहीं जागा तो घरवालों ने कमरे में जाकर देखा। रविंद्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें रविंद्र ने लिखा था कि मंगलवार को चारपाई खरीदने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी ढाई हजार रुपये लेकर मायके चली गई। दो दिन से भूखा होने के बाद भी वह काम पर गया। इससे वह दुखी था। उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। वहीं इंस्पेक्टर शाहगंज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें