फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईएस के अधिशासी अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना में चयनित खंदौली ब्लॉक के पेसई गांव में घटिया निर्माण कराने के मामले में एक अधिशासी अभियंता पर गाज गिर गई है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत आगरा के खंदौली ब्लॉक के लोहिया ग्राम पेसई में नाली और खड़ंजे के निर्माण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इस पर छह मई को मंत्री रामसकल गुर्जर ने गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्र्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। ग्रामीणों ने और भी कई शिकायतें कीं। इस पर मंत्री ने आरईएस के अधिशासी अभियंता महेश्वर सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया था। मामले की रिपोर्ट पर शासन ने महेश्वर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्य अभियंता (पश्चिमी क्षेत्र) ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लखनऊ से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें