फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन के रिटायर्ड एचओडी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोहामंडी के जयपुर हाउस में चोरों ने एसएन के रिटायर्ड एचओडी के घर को अपना निशाना बना लिया। ताले तोड़कर चोर डेढ़ लाख नकदी और अन्य सामान ले गए। घटना के वक्त डाक्टर परिवार सहित फिल्म देखने गए थे।
विज्ञापन

लोहामंडी जयपुर हाउस निवासी डा. एमएल पुरसनानी एसएन मेडिकल कालेज में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 5.30 बजे वह परिवार सहित टीडीआई मॉल फिल्म देखने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। रात 9.30 बजे लौटकर आए तो मुख्य दरवाजे का लॉक लगा था, जबकि घर का गेट खुला हुआ था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर के अंदर गई तो कोई नहीं मिला। चोर तब तक अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लैपटॉप, दो मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। डाग स्क्वाएड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच की गई। उनके बेटे डा. निखिल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आईजी से की गश्त बढ़वाने की मांग
जयपुर हाउस में एक माह पूर्व डा. एमडी शर्मा के घर में भी चोरी की वारदात हुई थी। इसके बाद लोगों ने चौकी पुलिस से रात में गश्त की मांग की थी। लेकिन गश्त नहीं बढ़ाई गई। सोमवार सुबह कालोनी के लोग आईजी से मिले और गश्त बढ़ाने की मांग की। आईजी ने उनको आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें