फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की जमीन पर भू माफिया का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। 509 आर्मी बेस वर्कशॉप वर्कर्स सहकारी समिति ने पूर्व पदाधिकारियाें पर भूमाफिया से सांठगांठ कर सेना की जमीन बेचने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने इसकी शिकायत डीएम, कमिश्नर, एसएसपी आदि से भी की है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव हरिओम गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर रोड स्थित एडीए द्वारा स्वीकृत मानचित्र के अनुसार डिफेंस एस्टेट मार्केट की दुकान संख्या दो और तीन के बीच शौचालय, पेशाबघर एवं छतों पर जाने के लिए सीढ़ियों का निर्माण 509 आर्मी बेस वर्कशॉप वर्कर्स सहकारी समिति द्वारा कराया गया, जिसका व्यवसायिक भूखंड संख्या दो ए दर्शाकर तत्कालीन समिति के पूर्व सचिव योगेश कुमार द्वारा वीरेंद्र उपाध्याय सिंह के हक में विक्रय-विलनेख पंजीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा ग्वालियर रोड से जुड़ी सड़क का बैनामा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर दर्शाकर तत्कालीन सचिव अनिल प्रकाश दुबे के हक में तत्कालीन अध्यक्ष सौदान सिंह द्वारा बेच दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें