फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के केयरटेकर पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम के लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान मिली खामियाें पर नगर आयुक्त ने चार्ज छीनकर केयरटेकर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। वहीं देरी से आने पर सात अन्य बाबुओं को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डीके सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था खराब पाई गई। भूतल में बने टायलेट गंदे थेे और वॉसबेसन के पाइप गायब थे। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए केयरटेकर इंजीनियर मनोज मिश्रा से चार्ज छीनकर उन्हें और सफाई सुपरवाइजर बाबू मसीह को प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए। वहीं देरी से आने पर टैक्स विभाग के लिपिक दीपक राठौर, ऊषा रानी वर्मा, सुनील वशिष्ठ, राजेश दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार और संपत्ति विभाग में अखिलेश कुमार और सुषमा दुबे और मार्ग प्रकाश के प्रभारी अधिशासी अभियंता संजय कटियार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
इनबाक्स....
सफाई, निर्माण की समीक्षा में मिली खामियां
आगरा। शहर सफाई व्यवस्था गड़बड़ा रही है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने शहर पार्टनरशिप समिट के दौरान लागू की गई सेक्टर स्कीम को दोबारा लागू करने के निर्देश दिए। सभी जेडएसओ को चेतावनी दी है कि सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारी सरकारी मोबाइल फोन का प्रयोग बिल सीमा से अधिक न करें। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यों की प्रगति तो ठीक मिली लेकिन बिलों के भुगतान में लापरवाही बरत रहे इंजीनियरों को सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें