फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू: अलर्ट के बावजूद कागजी इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर भारत में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पर्यटननगरी आगरा में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अलर्ट तो जारी कर दिया लेकिन स्वास्थ्य महकमा मुस्तैद नहीं दिखाई पड़ रहा है। मेडिकल कालेज में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए आई किट एक्सपायरी हो चुकी है। वहीं आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार है लेकिन उस पर ताला पड़ा रहता है।
विज्ञापन

एक के बाद एक स्वाइन फ्लू के नए केस सामने आने से बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मथुरा के कोसीकलां में स्वाइन फ्लू से बालक की मौत के बाद खतरा बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बाद एसएन मेडिकल कालेज प्रशासन ने इमरजेंसी, मेडिसन वार्ड और सर्जरी विभाग में वेंटीलेटर की सुविधा के साथ तीन आइसोलेशन वार्ड तैयार करा दिए लेकिन इन वार्डों पर ताला पड़ा है। एसएन मेडिकल कालेज के डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि वार्डों में डाक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं जिला अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए आधी-अधूरी तैयारियां की गई हैं। स्वाइन फ्लू के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए डा. हरीश कुमार का कहना है कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। जिला अस्पताल और एसएन में वार्ड तैयार करा दिए गए हैं।

लैब में जांच किट ही नहीं
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए पूर्व में एसएन मेडिकल कालेज में टी-2 लेबिल की लैब की स्थापना की गई थी। इस लैब में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा थी। उस वक्त स्वाइन फ्लू के वायरस एच-1, एन-1 की जांच के लिए मंगाई गई किट एक्सपायरी हो गई है। इसके चलते फिलहाल एसएन अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए किट नहीं है। इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्राचार्य का कहना है कि किट मंगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे फैलता है स्वाइन फ्लू
संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से
संक्रमित व्यक्ति की छुई वस्तुआें को छूने से
यह रखें सावधानी
जितना संभव हो हाथ साबुन से धोएं
संक्रमित व्यक्ति या स्वाइन फ्लू से पीड़ित से दूरी रखें
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क के दौरान फेस मास्क पहनें
भीड़ वाली जगह पर न जाएं, पानी अधिक पीएं
लक्षण पाने पर आसिलटेमाविर (टेमीफ्लू) दवा लें


फोटो: एसएन इमरजेंसी में बना आइसोलेशन वार्ड, जिसमें ताला पड़ा है।


तैयार नहीं निगम
आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर नगर निगम हरकत में नहीं आया है। निगम के स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। अब तक शहर के अस्पतालों की चेकिंग भी शुरू नहीं की गई है। नगर निगम को न केवल शहर के हास्पिटलों की चेकिंग शुरू करनी चाहिए बल्कि हास्पिटल संचालकों को ताकीद करना चाहिए कि स्वाइन फ्लू की आशंका वाले किसी भी मरीज के विषय में निगम और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल जानकारी दी जाए। इसके साथ पिगरी फार्म संचालकों को भी जागरूक करने की जरूरत है ताकि किसी भी जानवर के बीमार होने पर उसकी जांच और रोग की रोकथाम के उपाय किए जा सकें। इस संबंध में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएस वर्मा का कहना है कि स्वाइन फ्लू के संबंध में जानकारी मिल रही है। अब शहर में निगम अपनी सक्रियता बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें