फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद को ही बना दिया अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। पुलिस ने दो बार पार्षद रहे व्यक्ति को ही अपराधी बिल्लू वर्मा का साथी बना दिया। इससे कांग्रेसियों में रोष है। गुरुवार को पूर्व शहर अध्यक्ष कांग्रेेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आईजी जोन को ज्ञापन सौंपा। आईजी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि जिले में चांदी कारोबारियों के साथ वारदात को अंजाम देने वाले गैंग को दबोच लिया गया है। पुलिस ने बिल्लू गैंग के नौ सदस्यों में से एक का नाम महावीर बताया था। इससे कांग्रेसियों में उबाल आ गया। वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राम टंडन का कहना था कि जिस महावीर को पुलिस बिल्लू वर्मा का साथी बता रही है उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। दो बार वह पार्षद रह चुका है। उन्होंने बताया कि महावीर वर्मा के घर के पास ही बिल्लू का आवास है। पुलिस के कहने पर महावीर ने बिल्लू को तलाशने में सहयोग किया था। चार दिन पहले वह पुलिस के साथ बिल्लू की बहन के घर मुरैना मध्यप्रदेश भी गया था। वहां से बिल्लू के संबंध में कई जानकारियां दिलवाईं। उनका कहना था कि पुलिस की मदद के लिए इनाम देने की बजाए महावीर को ही पुलिस ने अपराधी बना दिया। राम टंडन ने बताया कि गुरुवार को उनके नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने आईजी जोन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। आईजी ने जांच के आदेश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में रामटंडन के अलावा हरिओम भारद्वाज, भारत भूषण, गोपाल गुरू, ओम शर्मा, शिरोमणी सिंह, केएस तिवारी, विनय गौतम, नवीन चंद आदि थे। बताते चलेें यह दूसरी बार है जब पुलिस के गुडवर्क पर ग्रहण लगा है। इससे पूर्व टीटू गौतम की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस कटघरे में घिर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें