फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज पुलिस की हिरासत में ‘मुठभेड़’

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज पुलिस की हिरासत में मुठभेड़। जी, हां आप यह मानें या न मानें लेकिन शाहगंज पुलिस की कारगुजारी कुछ ऐसी ही है। उसने ऐसे व्यक्ति के साथ मुठभेड़ की कहानी रची, जो चार दिनों से एसओजी की हिरासत में था। मंगलवार को समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

बता दें कि शाहगंज पुलिस के एसएसआई केपी सिंह ने बताया था कि 21 जनवरी को तड़के वह अपनी टीम के साथ ताजगंज फेस एक में बोलेरो चोरी में वांछित अभियुक्त टीटू गौतम की गिरफ्तारी के लिए गए थे। दावा किया था कि टीटू पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गया। पुलिस की कहानी मंगलवार को समाचार पत्रों में छपी तो टीटू के घर वाले सकते में आ गए। टीटू की मां शीतला देवी ने बताया कि एसओजी के एसआई शैलेश उसे 18 जनवरी सुबह तीन बजे घर से ले गए थे। इस दौरान वह पांच हजार रुपये, 40 हजार के जेवरात, एक मोबाइल भी साथ ले गए थे। सुबह टीटू को नाई की मंडी थाने ले जाया गया। बाद में उसे जगदीशपुरा थाने ले जाकर थर्ड डिग्री का प्रयोग किया। 19 जनवरी को उसे फिर से नाई की मंडी थाना लाया गया। शीतला देवी ने बताया कि वह टीटू को सुबह-शाम खाना देने थाने जाती रहीं। गिरफ्तारी की जानकारी 18, 19 और 20 जनवरी को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को फैक्स से दी थी। ऐसे में 21 जनवरी को उसकी पुलिस से मुठभेड़ और फरारी कैसे हो गई। पुलिस की झूठी कहानी को लेकर मंगलवार को परिवारीजनोें ने थाना नाई की मंडी में जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने टीटू को थाना ताजगंज भेज दिया। परिवारीजन थाना ताजगंज में दोपहर को खाना देने पहुंचे तो उसे वहां से भी शिफ्ट कर दिया गया।

लूट और चोरी में दिखाया गिरफ्तार
आगरा। पुलिस ने मंगलवार शाम टीटू गौतम निवासी राधे की गढ़ी सादाबाद हाथरस को सिकंदरा से गिरफ्तार दिखाया। उसका दावा है कि टीटू के पास से प्रतिबंधित बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। उसने वाहन चोरी और लूट की चार वारदात को अंजाम दिया है। एमपी रजिस्टर्ड बोलेरो को चोरी किया था जो थाना न्यू आगरा में लावारिस मिली थी। विक्की, अज्जू और अकबर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 27 नवंबर, 2012 को उसने सिकंदरा से ट्रक लूटा था। मैनपुरी बेवर में भी आठ दिसंबर को ट्रक लूटा था। डेढ़ माह पूर्व अछनेरा में भैंस व्यापारी से तीन लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें