फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लगेंगे पानी कनेक्शनों पर मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में पानी के कनेक्शनों पर मीटर लगाने की योजना परवान चढ़ने लगी है। पिछले दिनों लखनऊ में कंपनी का चुनाव कर लिया गया है। कंपनी ने आगरा में मैन्युअल और एएमआर तकनीकी के मीटर लगाने का सुझाव दिया है। अंतिम फैसला नगर निगम को करना है। एएमआर तकनीकी के मीटरों का प्रयोग दिल्ली जल बोर्ड में हो रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डीके सिंह ने बताया कि जेनर्म और गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत शहर में पानी के कनेक्शनों पर मीटर लगाने की योजना है। शासन स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लखनऊ में टेंडर खोलकर कंपनी का चुनाव कर लिया गया है। पहला मीटर मैन्युअल होगा, जिससे मीटर रीडर को घर-घर जाकर रीडिंग लेनी होगी और बाद में विभाग से उसका बिल जनरेट होगा। दूसरा मीटर एएमआर तकनीकी का है। इससे मीटर रीडर एक बार मुहल्ले में एक स्थान पर खडे़ रहकर कम से कम 400 उपभोक्ताओं के बिल की रीडिंग ले सकेगा और वहीं बिल भी जनरेट हो सकेगा। दिल्ली जल बोर्ड इसी तकनीकी का प्रयोग कर रहा है। इन मीटरों के परीक्षण के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो दिल्ली जाकर मीटर प्रक्रिया की पड़ताल करेगी। कमेटी में जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें