फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट न मिलने पर संस्थान में ताला जड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस, बिचपुरी परिसर के छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी और मार्कशीट न मिलने पर जमकर हंगामा किया। संस्थान के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और फिर प्रदर्शन किया। कालेज प्रशासन ने शनिवार तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

विवि द्वारा जारी किये गये आरबीएस बिचपुरी परिसर के बीएससी एजी प्रथम वर्ष के छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी है। बीएससी एजी द्वितीय वर्ष के छात्रों का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। बुधवार को बीएससी एजी के छात्रों ने नारेबाजी करने के साथ मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रिंसिपल डा. टीआर चौहान ने रिजल्ट संबंधी समस्याओं का शनिवार तक समाधान करने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें