फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक-कैंटर से भिड़ा, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया (आगरा)। आगरा-ग्वालियर हाइवे पर तेहरा गांव में शुक्रवार तड़के भीषण हादसा हुआ। हाइवे किनारे खड़े कैंटर में तेज गति से आते ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर फतेहाबाद के एसडीएम, सीओ सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे की है। ग्वालियर हाइवे स्थित तेहरा के किशोराबाग में सड़क किनारे कैंटर खड़ा था। उसमें किसान और मजदूर सब्जियां लदवा रहे थे। इसी दौरान आगरा की ओर से जाते ट्रक ने कैंटर में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में ऊदल सिंह निवासी ताहरपुर, जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी तेहरा और कैंटर चालक दामोदर शर्मा निवासी इंद्रा कालोनी, धौलपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महाराज सिंह, ओमप्रकाश निवासी तेहरा, खेमकरन निवासी ताहरपुर और दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना देख गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम केहरी सिंह, सीओ एसके सिंह कई थानोें के पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। इस पर दो घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इनसेट बाक्स....
परिवार में नहीं बचा कोई
मृतक ऊदल सिंह की तीन छोटी बेटियां और आठ माह का पुत्र है। अब उनकी परवरिश करने वाला घर में कोई नहीं बचा है। वृद्ध माता-पिता के अलावा कोई भी नहीं है।
उपचार में देरी से भड़की पब्लिक
हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। घायल दूर जाकर गिरे और तड़पने लगे। घटना में घायलों को उपचार मिलने में देरी हुई। इस कारण लोगों में आक्रोश पनप गया और भीड़ ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें