फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजी के सिर में डंडा मारा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। गुलिस्तां पार्किंग पर सुरक्षा कंपनी के सुरक्षा गार्डों की गुंडई लगातार बढ़ती जा रही है। कई घटनाओं के बावजूद पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर सकी है। शुक्रवार को नमाज पढ़ने जा रहे नमाजी के सिर पर सुरक्षा गार्ड ने डंडा दे मारा। इससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद दुकानदारों में रोष पनप गया। उन्होंने सुरक्षा गार्डों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी को मोहल्ला मुतबलियान निवासी बिहारी उर्फ शमसाद की गुलिस्तां पार्किंग में दुकान है। बताते हैं कि वह शुक्रवार को दरगाह शरीफ स्थित मसजिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। उसका आरोप है कि जैसे ही वह आटो में सवार हुआ। उसी दौरान सुरक्षा कंपनी के दो गार्डों ने उसेे खींचते हुए सिर में डंडा मार दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। घटना होते ही स्थानीय दुकानदारों में रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने एकजुट होकर निजी सुरक्षा कंपनी के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्डों की गुंडई बढ़ गई है। आए दिन पर्यटक, दुकानदारों से मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में दोनों सुरक्षा गार्डों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें